Holi Essay in Hindi : होली पर निबंध- दोस्तों होली हमारे देश का एक प्रमुख त्यौहार है। जो फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। आज हम आपको होली पर निबंध दे रहे हैं। इसका आप कही पर भी प्रयोग कर सकते हैं।
होली पर निबंध: Essay on Holi in Hindi
प्रस्तावना
अपना देश सिखाता हर इंसान भाई-भाई है, देखो होली आयी है,होली आई है।
हमारे देश मे मनाये जाने वाले मुख्य त्योहारों में से एक है होली जो कि भाईचारे का भी संदेश देती है।इस त्यौहार के आने से कुछ दिन पहले ही ज्ञात हो जाता है कि होली आ रही है।
होली की तैयारी
जब होली आने वाली होती है तो इसकी तैयारी कुछ दिनों पहले से ही शुरू हो जाती है। जैसे गोबर से उपले बनाना और उसकी माला बनाना (इसका प्रयोग होलिका दहन में होता है), आलू उबाल कर उससे पापड़ बनाना और उनको धूप में सुखाना, कच्ची आलू से चिप्स बनाना, बेसन की भुजिया बनाना, सेव, चुर्री कुर्रम आदि तलना प्रारम्भ हो जाता है। विभिन्न प्रकार के डिजाइन वाले पापड़ देखने को मिलते हैं।
रंगों का त्यौहार
होली हो और रंग का ज़िक्र न हो ये नही हो सकता। होली तो रंगों का त्यौहार ही है। इसमे लोग अबीर,गुलाल और विभिन्न रंगों का प्रयोग करते हैं।
लाल,हरे,पीले,गुलाबी,बैगनी विभिन्न तरीके के रंगों का प्रयोग किया जाता है। बहुत से लोग गोबर और कीचड़ से भी होली खेलते हैं जो कि नुकसान देह होता है।
कहीं-कहीं लट्ठमार होली भी खेली जाती है,पर इसमे किसी को चोंट भी आ सकती है तो ऐसी होली से बचना चाहिए।
आपसी मेलजोल का त्यौहार
होली का त्यौहार आपसी मेलजोल का त्यौहार है,इस त्यौहार की खासियत है कि इससे आपसी मेलजोल और भाईचारे की भावना बनी रहती है।
इस त्यौहार में लोग सिर्फ अपने घर पर ही रहकर नहीं मनाते बल्कि एक दूजे के घर भी जाते हैं और इस त्यौहार को मनाते हैं। एक दूजे से गले मिलते हैं और अबीर गुलाल लगाते हैं।
ये भी पढ़ें: Holi Essay in Hindi
ये भी पढ़ें: Holi Essay in Hindi
इन चीज़ों से बचना चाहिए
बहुत से लोग मादक द्रव्यों का सेवन करके ओछी हरकतें करने लगते हैं। कभी भी ऐसे द्रव्यों का सेवन नही करना चाहिए।
त्यौहार का अर्थ हुड़दंग करके बदसलूकी और अभद्रता करना कतई नही है। अतः इन सब चीजों से दूर रहना ही उचित रहता है। और अपने मित्रों को भी इससे दूर रहने को कहना चाहिए।
उपसंहार
जब भी हम दुखों में घबराते हैं तब ये त्यौहार ही हैं जो खुशियों के साथ जीना सिखाते है ।
क्योंकि त्यौहार हमे एक सूत्र में बांधे रखते हैं इसलिए इसे खुशीपूर्वक मनाना चाहिए और आने वाली पीढ़ी के लिए एक आदर्श बनाना चाहिए।
तो दोस्तों ये था होली पर निबंध उम्मीद है आपको Holi Essay in Hindi पसंद आया होगा।


