Wi-Fi के प्रयोग से PC और Android device के बीच files कैसे शेयर करें :
टेक्नोलॉजी के इस दौर में विभिन्न devices के बीच files share करना अब एक आम बात हो गयी है। लोग PC और Android smartphones के बीच files share करने के लिए, सामान्यतः USB cables या Bluetooth का इस्तेमाल करते हैं। USB cables के इस्तेमाल से भले ही हमें high transfer speed मिलती हो पर इसका रोजाना का इस्तेमाल कभी-कभी उबाऊ और परेशान करने वाला हो जाता है क्योकि इसके लिए हमें हमेशा USB cable साथ लिए चलना पड़ता है। अतः इस आर्टिकल में हम सीखेंगे कि कैसे किसी third party application के द्वारा एक remote network बनाकर हम केवल WI-FI के उपयोग से PC और Android मोबाइल के बीच files share कर सकते हैं।









