Wednesday, 25 January 2017

Wi-Fi के प्रयोग से PC और Android device के बीच files कैसे शेयर करें

Wi-Fi के प्रयोग से PC और Android device के बीच files कैसे शेयर करें :

टेक्नोलॉजी के इस दौर में विभिन्न devices के बीच files share करना अब एक आम बात हो गयी है। लोग PC और Android smartphones के बीच files share करने के लिए, सामान्यतः USB cables या Bluetooth का इस्तेमाल करते हैं। USB cables के इस्तेमाल से भले ही हमें high transfer speed मिलती हो पर इसका रोजाना का इस्तेमाल कभी-कभी उबाऊ और परेशान करने वाला हो जाता है क्योकि इसके लिए हमें हमेशा USB cable साथ लिए चलना पड़ता है। अतः इस आर्टिकल में हम सीखेंगे कि कैसे किसी third party application के द्वारा एक remote network बनाकर हम केवल WI-FI के उपयोग से PC और Android मोबाइल के बीच files share कर सकते हैं।
वैसे तो Google Play store पर बहुत से Android apps जैसे कि AirDroidWeb Sharing LiteWiFi File Transfer आदि उबलब्ध हैं जो की हमें WI-FI के उपयोग से किसी computer और android device के बीच फाइल्स शेयर करने की सुविधा प्रदान करते हैं। इन सभी apps के कार्य करने का सिद्धांत एक ही है। ये आपके PC और Android phone के बीच एक common network create करते हैं जिसके उपयोग से आप आराम से PC व Android phone के बीच files transfer कर सकते हैं। फिलहाल हम यहाँ AirDroid के उपयोग के विषय में जानेंगे।
AirDroid के द्वारा Android व PC के बीच Files Transfer करने का तरीका :
AirDroid एक free व उपयोग में आसान android app है जो कि हमें PC के web browser द्वारा android device को manage करने में हमारी सहायता करता है। AirDroid का उपयोग क्रमशः दोनों 'files को send करने व receive करने' में किया जा सकता है। इसके लिए हमें किसी प्रकार के USB cable, Driver installation की जरुरत नहीं पड़ती, बस हमें AirDroid app को अपने smartphone में install करना है उसके बाद हम अपने PC और android phone के बीच files transferring का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

AirDroid के उपयोग से PC व android smartphone के बीच files transfer करने के लिए steps :
1. अपने PC के Wi-Fi network को अपने Android device से connect करें।
2. Google Play Store पर जाए और AirDroid app को अपने samrtphone में download व install करे।
3. जब app install हो जाए, तब app को open करें। यह app AirDroid Server शुरू कर देगी।
4. यहाँ पर आप web URL, IP address, Scan QR Code options देखेंगे।
image

5. अब अपने PC में, AirDroid Web Interface पर जाएँ। यहाँ नीचे दी गयी image के अनुसार आप एक page देखेंगे।
image

6. यहाँ पर आप Home Page पर QR code देख सकते हैं। अब आप अपने smartphone में AirDroid app के Scan QR Code button पर click कर के PC में दिखाए गए QR code को scan कर लें। एक बार जब दोनों devices connect हो जायेंगे, तब आप अपने PC में ऊपर दाहिनी ओर अपने android device का model देखेंगे।

PC से Android phone में files transfer करना :
PC से android में किसी file को transfer करने के लिए आपको अपने AirDroid toolbox में file tab को select करना होगा और अब अपने PC में उस file/folder icon पर click करें जिसे आप भेजना चाहते हैं, उसके बाद Upload Button पर click करें। जैसे ही आप file को upload करेंगे, AirDroid आपकी file को आपके android phone में transfer करना शुरू कर देगा। ठीक इसी तरह, आप एक पूरा folder अपने android phone में transfer कर सकते हैं।
image

Android phone से PC में files transfer करना :
अगर आप अपने android device से अपने PC में files transfer करना चाहते हैं, तो आपको अपने PC में AirDroid web interface का use करना पड़ेगा। आपको केवल इतना करना है, AirDroid web interface में files icon बटन पर click करें और कोई file select कर लें, उसके बाद download option पर click करें। file आपके PC में regular downloads की तरह download हो जायेगी। आप इस file को अपने browser के Download section में देख सकते हैं।
image

0 comments:

Post a Comment