Tuesday, 17 January 2017

How to make a blog in hindi


गूगल पर ब्लॉग बनाना बहुत आसान!
बहुत आसान है google पर Blog या Site बनाना। इन दिनों लोग  blog या site के जरिए ही अपने मनचाहे topic पर अपनी राय अपने दोस्तों के साथ share करते हैं। यही नहीं, blog के जरिए आप अपने दोस्तों की सहायता भी कर सकते है और अपनी बात blog पर लिख कर अपनी समस्या का समाधान भी पा सकते है । अगर आप अपने हुनर को लोगों के सामने लाना चाहते है तो आपके लिए यह blog काफी उपयोगी साबित हो सकता है। सबसे महत्तवपूर्ण बात यह है कि आप blog में विज्ञापन लगा कर कमाई भी कर सकते है और कई डॉलर्स एक दिन में कमा सकते है।
Google पर blog बनाने के लिए आपके पास एक google पर email account होना बेहद जरूरी है। Google पर blog बनाने के लिए आपको www.blogger.com पर जाकर Sign करना होगा, जो गूगल की ही एक सुविधा है। आइए wikibaaz.com के जरिए बताते हैं कैसे आप भी बना सकते हैं गूगल पर अपना पर्सनल blog:-
1. सबसे पहले www.blogger.com पर जाइए। न्यू ब्लॉग (New Blog) पर क्लिक करें, एक नया Popup box खुलेगा ।
2. यहाँ पर आपको अपने blog का title भरना है यानि जिस विषय पर blog बनाना चाहते है वह टाईप करे।
3. यहाँ पर आप अपने ब्लॉग का new URL यूआरएल type करे जैसे अगर आप example टाईप करते है तो आपके ब्लॉग का URL होगा example.blogspot.com और ध्यान रहे कोई नया URL डाले जो पहले से किसी ने ना लिया हो।
4. अब इनमे से कोई templet चुन ले जो आपको पसंद हो, अगर आपको इनमे से कोई templet पसंद नहीं है तो भी कोई select कर ले, templet को आप बाद में भी बदल सकते है।
5. अब Create Blog पर क्लिक करे।
6. अब आपने अपना ब्लॉग बना लिया है।
अब wikibaaz.com आपको बताएगा Google पर blog बनाने के क्या है फायदे:-
1. Google पर blog बनाने से blog अन्य ब्लागरो की अपेक्षा तेजी से खुलता है व blog बनाना बिलकुल मुफ्त है ।
2. आप अपने blog में मनचाही templet का प्रयोग कर सकते है, आप अपने blog पर अच्छी सी templet खरीद कर या मुफ्त में download कर अपने blog पर लगा कर अपने blog को सुन्दर बना सकते है।
3. आप अपने blog पर विज्ञापन दिखाकर blog से कमाई भी कर सकते है ।
4. आप अपने blog को सस्ते में website में भी बदल सकते है और तो इसमे आपको web hosting  का भी पैसा नहीं देना पडता है, लेकिन अन्य ब्लाग में यह करना थोडा महंगा और मुश्किल है।
किसी जमाने में blog सिर्फ english में ही लिखे जाते थे, अब कुछ सालों से हिंदी में blog लिखने का प्रचलन भी काफी ज्यादा हो गया है।

0 comments:

Post a Comment