Saturday, 21 January 2017

Khaali mat baitho samay ka sadupayog karo

दोस्तों हमे कभी भी खाली नही बैठना चाहिए हमेशा कुछ न कुछ करते रहना चाहिए. टाइम पास करना कितना बुरा वर्ड है खुद में. हमे कभी भी टाइम पास नही करना चाहिए.टाइम को यूटीलाइज करना चाहिए. मै आपको स्टीव जॉब्स का उदहारण बताता हूँ. उन्होंने एक प्रसिद्ध विश्वविद्यालय से प्रशिक्षण लिया पर फिर भी अपने खाली टाइम को कुछ सीखने में लगा दिया. आप जानते हैं उन्होंने क्या सीखा था पढ़ाई के साथ-साथ? सोचिये शायद आपने कहीं पढ़ा हो.नही आया याद? मै बताता हूँ, उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ कैलीग्राफी सीखी थी जिसका पढ़ाई से दूर-दूर तक सम्बन्ध नही था. पर बाद में उन्होंने अपने डॉट्स को कनेक्ट किया जिसको "कनेक्टिंग द डॉट्स" भी कहते हैं.
 दोस्तों मेरे कहने का सिंपल सा मतलब है कि आप हर वक्त कुछ न कुछ सीखते रहिये. दोस्तों के साथ घूमने गये हैं तब भी कुछ न कुछ सीखिए. कुछ नही समझ आ रहा है तो लोगों को observe करना शुरू करिए.लोगों से मिलिए बात करिए काफी कुछ सीखने को मिलेगा. आप अगर कई महीनों बाद अपने किसी दोस्त से मिलें तो वो ये न कह सके कि अभी भी तुम पहले जैसे हो.इसका मतलब कुछ भी हो सकता है पहले भी बुद्धू थे अभी भी बुद्धू हो और भी बहुत कुछ. वो ये कहे कि यार तू कितना बदल गया है वाह. इसका मतलब है कि आपने कुछ सीखा है. कुल मिलाके आपको बिजी रहना है.
               मान लीजिये आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं.तो आप जो आगे करने वाले हैं जो बनने वाले हैं वैसे लोगों को observe करिए. उनसे बात करिए अपने ideas उनसे शेयर करिए. यकीन मानिए आप उन सब लड़को से अलग हो जायेंगे जो आपके साथ पढ़ रहे हैं. अब आप अलग और बाकी सब अलग इस तरह आप यूनिक बनेंगे और अच्छे मुकाम को हासिल कर पाएंगे.

0 comments:

Post a Comment