18 july 1918, Mvezo (Union of South Africa) Nationality - South African
नेल्सन मंडेला साउथ अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति रह चुके हैं। ये एक राजनीतिज्ञ व समाज सुधारक हैं। इन्होने अंग्रेजो की रंग-भेद नीति का विरोध किया। और दंडस्वरूप अपने जीवन के 27 साल जेल में गुजारे।
Quote 1. Education is the most powerful weapon which you can use to change the world.
In Hindi : शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसके प्रयोग से आप दुनिया बदल सकते हैं।
- Nelson Mandela नेल्सन मंडेला
Quote 2. It is better to lead from behind and to put others in front, especially when you celebrate victory when nice things occur. You take the front line when there is danger. Then people will appreciate your leadership.
In Hindi : पीछे से नेतृत्व करना तथा दूसरों को आगे खड़ा कर देना ज्यादा बेहतर है खासतौर पर तब जब कुछ अच्छा होने पर आप जीत का जश्न मना रहे हों। खतरा आने पर आप सामने आ जाइये। तभी लोग आपके नेतृत्व की प्रशंसा करेंगे।
- Nelson Mandela नेल्सन मंडेला
Quote 3. I learned that courage was not the absence of fear, but the triumph over it. The brave man is not he who does not feel afraid, but he who conquers that fear.
In Hindi : मैंने यह जाना कि साहस का मतलब 'भय का अभाव' नहीं है, बल्कि इस पर की गयी विजय है। बहादुर लोग वो नहीं होते जो भय महसूस नहीं करते, बल्कि वो होते हैं जो इस भय को परास्त करते हैं।
- Nelson Mandela नेल्सन मंडेला
Quote 4. After climbing a great hill, one only finds that there are many more hills to climb.
In Hindi : एक बड़े पहाड़ को चढ़ने के बाद यही पता चलता है कि यहाँ चढ़ने के लिए और भी बहुत सारे पहाड़ हैं। - Nelson Mandela नेल्सन मंडेला
Quote 5. We must use time wisely and forever realize that the time is always ripe to do right.
In Hindi : हमें समय का बुद्धिमत्ता से उपयोग करना चाहिए और हमेशा याद रखना चाहिए कि समय सब कुछ सही करने में सक्षम है।
- Nelson Mandela नेल्सन मंडेला
Quote 6. Do not judge me by my successes, judge me by how many times I fell down and got back up again.
In Hindi : मुझे सफलताओं से मत आँकिए, बल्कि मैं जितनी बार गिरा हूँ और दुबारा उठा हूँ उस बल पर आँकिए।
- Nelson Mandela नेल्सन मंडेला
Quote 7. It always seems impossible until its done.
In Hindi : जब तक काम ख़त्म नहीं हो जाता है तब तक यह हमेशा असम्भव दिखता है।
- Nelson Mandela नेल्सन मंडेला
Quote 8. Courageous people do not fear forgiving, for the sake of peace.
In Hindi : साहसी लोग शांति की खातिर क्षमा करने से नहीं घबराते हैं।
- Nelson Mandela नेल्सन मंडेला
Quote 9. Money won't create success, the freedom to make it will.
In Hindi : धन से सफलता हासिल नहीं होगी, बल्कि इसे बनाने की स्वतंत्रता सफलता का निर्माण करती है।
- Nelson Mandela नेल्सन मंडेला
Quote 10. When a man is denied the right to live the life he believes in, he has no choice but to become an outlaw.
In Hindi : जब किसी व्यक्ति को जीवन जीने के उस अधिकार से वंचित किया जाता है जिस पर वह विश्वास करता है, तब उसके पास एक अपराधी बनने के अलावा और कोई विकल्प नहीं होता है।
- Nelson Mandela नेल्सन मंडेला
Quote 11. If you want to make peace with your enemy, you have to work with your enemy. Then he becomes your partner.
In Hindi : यदि आप अपने शत्रु के साथ शांति बनाये रखना चाहते हैं, तो आपको अपने शत्रु के साथ काम करना पड़ेगा। तभी वह आपका सहयोगी बनेगा।
- Nelson Mandela नेल्सन मंडेला
Quote 12. For to be free is not merely to cast off one's chains, but to live in a way that respects and enhances the freedom of others.
In Hindi : स्वतंत्र होने का अर्थ अपनी जंजीर उतार देना मात्र नहीं है, बल्कि एक ऐसे तरीके से जीवन जीना है जो औरों का सम्मान करे और उनकी स्वतंत्रता को बढाए।
- Nelson Mandela नेल्सन मंडेला
Quote 13. If you talk to a man in a language he understands, that goes to his head. If you talk to him in his language, that goes to his heart.
In Hindi : यदि आप किसी व्यक्ति से उस भाषा में बात करते हैं जो वो समझता है, तो वह बात उसके सर में जाती है। यदि आप उससे उसकी भाषा में बात करते हैं, तो वह बात उसके दिल तक जाती है।
- Nelson Mandela नेल्सन मंडेला
Quote 14. Does anybody really think that they didn’t get what they had because they didn’t have the talent or the strength or the endurance or the commitment?
In Hindi : क्या किसी ने वास्तव में कभी ये सोचा है कि जो वे चाहते थे उन्हें वो इसलिए नहीं मिला क्योंकि उनके पास प्रतिभा नहीं थी, या शक्ति नहीं थी , या धीरज नही था , या प्रतिबद्धता नहीं थी ?
- Nelson Mandela नेल्सन मंडेला
Quote 15. There is no easy walk to freedom anywhere, and many of us will have to pass through the valley of the shadow of death again and again before we reach the mountaintop of our desires.
In Hindi : स्वतंत्रता प्राप्ति का कहीं कोई आसान रास्ता नहीं है, हममे से बहुतों को मौत की परछाई की घाटियों से बार-बार गुजरना पड़ेगा जब तक हम अपनी इच्छाओं के उच्च शिखर तक ना पहुँच जाएँ।
- Nelson Mandela नेल्सन मंडेला
0 comments:
Post a Comment