Saturday, 14 January 2017

Learn from Everything

ये आर्टिकल संदीप महेश्वरी के एक स्पीच से लिया गया है...

हमे हर इन्सान से सीखना चाहिए और फॉलो किसी को भी नही करना चाहिए. अगर आपसे केवल ये कह दिया जाए कि फॉलो नो वन तो ये गलत होगा. मान लीजिये कोई बच्चा है और उसे ये सिखाया जाए कि फॉलो नो वन तो वो बिगड़ जायेगा. मन नही पढ़ाई करने का तो नही करेगा. घूमने का मन है तो घूमेगा. ये क्या है बच्चों जैसी सोच. पर इसके साथ में यदि ये जोड़ दिया जाए कि लर्न फ्रॉम एवरीवन फॉलो नो वन तो ये क्या है मेच्योर सोंच. मतलब कुछ लोगों से नही सीखना है. सबसे सीखना है. हर सिचुएशन से. हमे बिलीफ में नही रियलिटी में जीना है. लोगों का बिलीफ बना हुआ होता है और वो उस बिलीफ से बाहर नही निकल पाते हैं. जैसे कुछ लोग कहेंगे बिजनेस तुमसे न हो पायेगा. लाखों में से 1-2 सक्सेस होते हैं. ये उनका बिलीफ बना हुआ है. हमे रियलिटी में जीना है. अरे कैसे नही होगा.सब होगा. अगर स्टीव जॉब्स ने सोचा होता कि बहुत कम लोग सफल हो पाते हैं तो वो एप्पल की नींव न डाल पाता. मार्क जुकरबर्ग फेसबुक न बना पाता. लैरी पेज गूगल न बना पाता. जहाँ आप ये आर्टिकल पढ़ रहे हैं. इन लोगों ने हर चीज़ से कुछ न कुछ सीखा और आज उस मुकाम में हैं जहाँ पहुंचने का सपना लाखों करोड़ो युवा देखते हैं.तो आप भी हर चीज़ से सीखिए कुछ न कुछ. हर इन्सान से सीखिए.आप भी सफल होंगे मुझे यकीन है. 

0 comments:

Post a Comment