दोस्तों आपके पास कोई ऐसी situation आ जाए कि आपको हर रोज एक जिंदा मेढक खाना पड़े। तो आप उसे दिन के किस time में खाना पसंद करेंगे। Brain tracy जो कि इस book के author भी हैं वो कहते हैं कि सबसे मुश्किल काम सुबह उठते ही कर लेना चाहिए ताकि आप पूरा दिन tension free रहकर गुजार सकें। तो मेढक खाने का सबसे अच्छा time सुबह है यहाँ मेढक से मतलब उन ज़रूरी कामों से है जिन्हें हम टालते रहते हैं ये बोलकर कि उसे हम बाद में कर लेंगे। ऐसे कामो को हमे सबसे पहले करना चाहिए। और हमे हर रोज एक To do list बनाकर काम करना चाहिए इससे confusion नही रहेगा कि हमे कौन सा काम कब करना है। और किसी एक काम को most important task बनाना चाहिए कि उस काम को एक निश्चित समय में खत्म ही करना है। जैसे मेरा आज का MIT यानि Most important Task था ये आर्टिकल लिखना जो कि मैंने कर दिया है। ऐसे ही आप भी हर रोज सोने से पहले अगले दिन के काम की list बनाये और उसमे से एक MIT ज़रूर रखें।

0 comments:
Post a Comment