दोस्तों वैसे तो free में Blog बनाने के कई तरीके हैं. पर मै आपको उनमे से सबसे आसान वाला तरीका बताने जा रहा हूँ. ध्यान से मेरे बताये हुए Steps को follow करियेगा और अंत में आप देखेंगे कि आपका खुद का एक blog तैयार हो गया है. आपको मै Bloggerमें blog बनाना बताऊंगा. तो चलिए शुरू करते हैं. और एक बात इसके लिए आपके पास एक gmailid होना अनिवार्य है. तो जिसके पास न हो वो पहले जाकर एक gmailवाली id बना ले. तो उम्मीद है अब आप मेरे बताये हुए steps follow करने जा रहे हैं--->>STEP 1-
Google या किसी भी Search Engine में Blogger डालकर search करिए या CREATE A FREE BLOG पर टच करिए और फिर आपके सामने ऐसी स्क्रीन आएगी
फिर आपको CREATE YOUR BLOG पर जाना है..
STEP 2-
STEP 3-
अब आपको ये बता दूं कि यहाँ दो तरीक़े की Profile दिखेगी एक तो Blogger Profile और दूसरी Google Plus की। तो आपको Google Plus वाले को वरीयता देनी है। ऐसी screen आएगी जैसी चित्र में है।STEP 4-
फिर आपको अपना Name और Family Name(Caste) लिखना है। ये चित्र देखिये। और हाँ photo डालना अनिवार्य नही है। अगर आपके पास है तो अच्छी बात है डाल दीजिये..STEP 5-
अब आपको CREATE PROFILE पर Click कर देना है। और फिर आपकी photo Upload करने को मांगेगा। उसे या तो Uplaod कर दीजिए या फिर Skip। मैं फिलहाल Skip करता हूँ। चित्र देखिये।STEP 6-
अब आपको कुछ ऐसी स्क्रीन दिखेगी जिसमे लिखा होगा Continue to Blogger तो उस पर click कर दीजिये..
STEP 7-
फिर आपको CREATE NEW BLOG पर click करना है...
STEP 8-
अब आपको अपने blog का Tile लिखना है..मतलब कि आप अपने blog का जो नाम रखने वाले हैं वो Title के सामने लिख देंगे..जैसे मैंने अपने blog के Title के सामने लिख दिया Wiki Hindi Blog.. इसे आप space देकर भी लिख सकते हैं और बिना space दिए हुए भी.. उसका फर्क नही पड़ेगा..बस आप नाम आकर्षक रखियेगा..जिससे लोग पढ़कर और जानने की कोशिश करें...
फिर उसके बाद Address के सामने आपको अपने blog का address डालना है..ये title के नाम पर भी हो सकता है या फिर अलग भी. ये आपकी मर्जी है. मै तो कहूँगा कि जो आप अपने blog का नाम रखिये वही उसका Address भी तो काफी अच्छा रहेगा..जैसे मैंने अपने blog का Address रखा है wikihindiblog.blogspot.com ऐसे ही आपको भी रखना है और ऐसा नाम चुने जो unique हो..पहले तो बहुत सा आपका Address blogger लेगा ही नही..क्योंकि अधिकतर नाम के blog कोई न कोई ले लेता है जो हम लेना चाहते हैं..इसलिए कुछ ऐसा सोचियेगा जो पूरे गूगल में मौजूद न हो....
फिर जब आप address डाल देंगे तब आपको अपने blog के लिए एक Theme सेलेक्ट करनी होगी..एक सिंपल सी सेलेक्ट कर लें..फिर Create blog पर click कर दें आपका blog बनकर तैयार हो जाएगा...!!!
तो दोस्तों आपका blog तैयार है..अब आप कुछ भी मेरी तरह लिख सकते हैं...!! :)





0 comments:
Post a Comment